Nimbu Mirchi Tangna

नींबू मिर्ची टांगना - Nimbu Mirchi Tangna
MYTH Or LOGIC ?

नींबू मिर्ची टांगना - Nimbu Mirchi Tangna MYTH Or LOGIC ?

आख़िर क्या होगा यदि हमने नींबू मिर्ची नहीं टांगी ?
क्या आप भी अपनी दुकान, अपने घर, अपनी गाड़ी में नींबू मिर्ची टांगते हैं ? क्या नींबू मिर्ची ना टांगने से अपशकुन होगा ? आख़िर हमारे शास्त्रों में इसके बारे में क्या लिखा है ? आइए बताते हैं -


दोस्तों नींबू में सिट्रिक एसिड (Citric Acid) और हरी मिर्च में कैप्सैसिन (Capsaicin) नाम का तत्व होता है। जब इन्हें एक सूती धागे (Cotton thread) में पिरोया जाता है, तो धागा इनके रस को सोख लेता है। हवा चलने पर यह रस वाष्पीकृत (Evaporate) होकर आस-पास के वातावरण में एक खास गंध फैलाता है। पुराने समय में जब 'मच्छर मारने की कॉइल' या 'पेस्ट कंट्रोल' नहीं होते थे, तब यह गंध कीड़े-मकौड़ों, मच्छरों और मक्खियों को घर या दुकान से दूर रखने का सबसे असरदार तरीका थी।

Nimbu Mirchi Tangna

दूसरा कारण पहले लोग मीलों का सफर पैदल या बैलगाड़ी से तय करते थे। नींबू पानी की कमी  दूर करने और विटामिन-C देने के काम आता था। वहीं, अगर रास्ते में कोई जहरीला कीड़ा या सांप काट ले, तो मिर्च चबाकर यह चेक किया जाता था कि जहर नर्वस सिस्टम (Nervous System) तक पहुंचा है या नहीं (अगर मिर्च का तीखापन महसूस न हो, तो मतलब जहर फैल चुका है)। इसलिए लोग इसे अपने साथ रखते थे या वाहनों पर टांग लेते थे। परन्तु आजकल जो भ्रम फैलाया जाता है उसका भी हमारे वेद शास्त्रों में कहीं भी वर्णन नहीं मिलता है ।

Join Us

मित्रों ऐसे ही प्रमाण और तर्क सहित नए लेखों को पढने के लिए हमें सब्सक्राइब अवश्य करें । हमारे नए लेखों का सबसे पहले नॉटिफिकेशन आपके पास जाएगा ।

Scroll to Top