प्राथमिक एवं पारंपरिक शिक्षा
मेरी जीवन यात्रा और शिक्षा की नींव परमपूज्य गुरुवर स्वामी विवेकानन्द सरस्वती जी महारज के सान्निध्य में गुरुकुल प्रभात आश्रम में पड़ी। यहीं से मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और शास्त्री की उपाधि ग्रहण की (गुरुकुल प्रभात आश्रम, टीकरी-भोला झाल, मेरठ)। गुरुकुल के उस अनुशासित और ज्ञानमयी वातावरण ने मुझे प्राचीन भारतीय परंपराओं को जड़ से समझने की दृष्टि दी।
उच्च शिक्षा एवं अकादमिक उपलब्धियाँ
गुरुकुल की शिक्षा के पश्चात मैंने आधुनिक अकादमिक जगत में कदम रखा और दिल्ली विश्वविद्यालय से संस्कृत में स्नातकोत्तर (M.A.) पूर्ण किया। इसके साथ ही मैंने संस्कृत विषय में NET/JRF की परीक्षा उत्तीर्ण की।
शोध कार्य (Ph.D.)
मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही संस्कृत में अपनी पीएच.डी. (Ph.D.) पूर्ण की। मेरे शोध का मुख्य विषय "पातञ्जल महाभाष्य में शिवरामेंद्र सरस्वतीकृत रत्नप्रकाश का समीक्षात्मक अध्ययन" रहा, जिसमें मैंने तद्धित व्यवस्था से संबंधित सूत्रों के विशेष संदर्भ में विस्तृत कार्य किया है।
सामाजिक एवं बौद्धिक योगदान
शिक्षा और शोध के साथ-साथ मैं एक वैदिक प्रवक्ता के रूप में अपनी पूरी टीम के साथ समाज में सक्रिय हूँ। हमारा मुख्य उद्देश्य वैदिक ग्रंथों और भारतीय संस्कृति से जुड़ी भ्रांतियों का तर्कपूर्ण और प्रमाणिक समाधान प्रस्तुत करना है। एक लेखक के रूप में मैं निरंतर ऐसे शोधपरक लेख साझा करता हूँ जो हमारी प्राचीन विरासत को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हैं...

